Site icon

राजनांदगांव : सर्विस रोड का धीमा निर्माण बना मुसीबत, रोज जाम में फंस रहे वाहन चालक…

final logo copy

राजनांदगांव | आरके नगर से मेडिकल कॉलेज चौक तक बन रहे सर्विस रोड का निर्माण कार्य काफी धीमा चल रहा है। लंबे समय से सड़क की खुदाई कर इसे छोड़ दिया गया है। जिसके चलते इन हिस्सों में रहने वाले लोगों को आवाजाही में काफी​ दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर शाम के वक्त सड़क पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। निर्माण कार्य को आबादी क्षेत्र में तेजी से पूरा करना चाहिए।

Exit mobile version