मोहला , भारत सरकार के नीति आयोग के द्वारा संचालित आकांक्षी जिला व आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय के सभाकक्ष मोहला में नीति तारा डेटा एनालिसिस टूलकिट की कार्यप्रणाली व उपयोग संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कलेक्टर तनुजा सलाम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्ज्वल पोरवाल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर विश्वरूप मंडल ने प्रतिभागियों को टूलकिट की कार्यप्रणाली, डेटा विश्लेषण व पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान नीति तारा के उद्देश्यों, डेटा आधारित योजना निर्माण, प्रमुख विकास संकेतकों की नियमित निगरानी, विभागीय समन्वय और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग पर चर्चा की गई। अधिकारियों को बताया कि इस टूलकिट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की प्रगति का तथ्यात्मक विश्लेषण कर समयबद्ध व प्रभावी निर्णय लेने में सहायता मिलती है। नीति आयोग की इस पहल का उद्देश्य आकांक्षी जिलों व विकासखंडों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता का विकास करना है, ताकि डेटा आधारित योजना निर्माण, बेहतर निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से विकास के परिणामों में सुधार लाया जा सके।
निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने में उपयोगी होगा प्रशिक्षण में स्वास्थ्य व पोषण, शिक्षा, कृषि, संबद्ध क्षेत्र, मूलभूत अवसंरचना, सामाजिक विकास तथा शासन व डेटा प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के विकास संकेतकों पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने नीति तारा डेटा एनालिसिस टूलकिट को योजनाओं की प्रगति की निगरानी, पारदर्शिता और साक्ष्य आधारित निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने में उपयोगी बताया। मौके पर अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, संयुक्त कलेक्टर सुमित गर्ग, एसडीएम मोहला शुभांगी गुप्ता, एसडीएम मानपुर डीआर ध्रुव, सविता साहू उपस्थित थे।

