Site icon

राजनांदगांव : खुज्जी में शराब दुकानों के आसपास अवैध चखना सेंटर बढ़े, कार्रवाई नहीं…

final logo copy

डोंगरगांव , खुज्जी में संचालित शराब दुकानों के आसपास कथित रूप से अवैध चखना सेंटरों का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। शराब दुकानों से कुछ ही दूरी पर कई अस्थायी, स्थायी चखना सेंटर संचालित होने की जानकारी सामने आ रही है, जहां बैठकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का आरोप है। चिंताजनक स्थिति खुज्जी से जेवरताला-देवरी मुख्य मार्ग पर है। सड़क किनारे संचालित इन चखना सेंटरों पर शाम होते ही भीड़ बढ़ने लगती है और देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।

शराब पीने आने वाले लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन अवैध चखना सेंटरों के खिलाफ अब तक एक बार भी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं इन स्थानों पर आए दिन विवाद, गाली-गलौज और मारपीट जैसी स्थिति बनने की शिकायतें भी सामने आती रहती है।

इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग के द्वारा क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और निगरानी नहीं की जा रही है। यदि शराब दुकानों के आसपास बैठाकर शराब पिलाने वाले स्थानों की जांच की जाए और नियम विरुद्ध पाए जाने पर कार्रवाई की जाए, तो इस समस्या पर रोक लगाई जा सकती है।

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी: लीना सिंह मामले को लेकर आबकारी अधिकारी राजनांदगांव लीना सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। कहा कि जहां भी अनियमितता या नियम विरुद्ध संचालन पाया जाएगा, वहां जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version