Site icon

मोहला : महिला सशक्तिकरण व बाल संरक्षण आवश्यक : कलेक्टर…

final logo copy

मोहला , जिला बाल कल्याण व संरक्षण समिति, मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण तथा बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के संबंध में कलेक्टर तनुजा सलाम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बाल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिले में की जा रही कार्रवाई, प्राप्त प्रकरणों की स्थिति तथा रोकथाम के प्रयासों की जानकारी लेते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा इसकी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में लंबित प्रकरणों की स्थिति पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त मामलों तथा नवा बिहान योजना के तहत घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Exit mobile version