Site icon

क्वांटिफायबल डॉटा आयोग 1 अक्टूबर को बैकुंठपुर और अंबिकापुर में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों व प्रतिनिधियों से करेगी चर्चा

logo Deep Jagriti

छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डॉटा आयोग 1 अक्टूबर को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में तथा सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से चर्चा करेगी। आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव बैकुंठपुर में सवेरे 11 बजे जिला स्तरीय संगठनों और अंबिकापुर में शाम 4 बजे संभाग स्तरीय संगठनों व प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में मौजूद रहेंगे। आयोग ने दोनों जिलों के कलेक्टरों को अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को बैठक के संबंध में सूचित करने कहा है। राज्य शासन द्वारा गठित छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डॉटा आयोग प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफायबल डॉटा एकत्रित करने प्रदेश भर में पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों से चर्चा कर आंकड़े जुटा रही है। मोबाइल एप के माध्यम से भी आयोग द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

Exit mobile version