राजनांदगांव l नेशनल हाईवे पर पेंड्री के पास तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठे दोस्त को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा गुरुवार रात 9 बजे हुआ।
जानकारी के मुताबिक पुलगांव के ग्राम बघेरा में रहने वाला 22 वर्षीय मोक्ष सोनी अपने दोस्त हार्दिक सिन्हा से मिलने राजनांदगांव आया था। दोनों रात में पेंड्री की ओर घूमने निकले थे। तभी उनकी मोपेड को पीछे आ रहे कंटेनर चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हार्दिक सिन्हा मोपेड से छिटककर दूर गिर गया। वहीं मोक्ष सोनी कंटेनर के पहिए के नीचे आ गया। जिसमें दबने से उसकी मौके पर मौत हो गई। लालबाग पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को मरच्यूरी भेजा। वहीं कंटेनर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
2 माह में 6 मौतें हो चुकीं नेशनल हाईवे पर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार से हादसे बढ़ते जा रहे हैं। उस पर सर्विस रोड के लिए की गई खुदाई भी मुसीबत बन रही है। बीते दो महीने में इस हिस्से में हादसे में 6 मौतें हो चुकी हैं।

