Site icon

Rajnandgaon : राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रुद्र प्रताप व चेतन का चयन …

CG: Another murder incident in Mandir

डोंगरगांव | 26वीं स्कूल राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगरगांव के खिलाड़ियों ने कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र प्रताप साहू ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में चेतन आनंद साहू ने स्वर्ण पदक जीता।

दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विद्यालय को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रुद्र प्रताप साहू पंजाब में आयोजित स्पर्धा में हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं चेतन आनंद साहू तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

Exit mobile version