डोंगरगांव | शासकीय स्व. देवी प्रसाद चौबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंडई में 29 से 30 अक्टूबर को राजनांदगांव सेक्टर स्तरीय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव की तीन सदस्यीय पुरुष टीम ने हिस्सा लिया। फाइनल मंें महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही।
महाविद्यालय के खिलाड़ी गौरव सोनी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। टीम में गौरव सोनी , शौर्य लोढ़ा, ललित ठाकुर व टीम के कोच मैनेजर के रूप में महाविद्यालय के अतिथि क्रीड़ा अधिकारी रोशन पटेल शामिल हुए।

