अंबागढ़ चौकी , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की शिक्षा व्यवस्था पहले से ही कई चुनौतियों और खराब व्यवस्था का सामना कर रही है। अब जिला शिक्षा अधिकारी की लंबे अवकाश पर जाने और राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल को मोहला-मानपुर जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने की खबर ने शिक्षा विभाग के प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल यह है कि जब नए जिले में कार्यालयीन संसाधनों और स्कूलों की बुनियादी जरूरतों को लेकर समस्याएं हैं, तो दूसरे जिले के अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार से व्यवस्था कितनी प्रभावी ढंग से संचालित हो पाएगी? उल्लेखनीय है कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी पीएल साहू के लंबे अवकाश पर जाने को लेकर चर्चा है कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से वे अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच विभागीय जिम्मेदारियों का संचालन करने के लिए राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी बघेल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिले की शिक्षा व्यवस्था विभागीय कार्यों के नियमित संचालन, निगरानी के लिए प्रशासनिक स्तर पर क्या ठोस व्यवस्था बनाई गई है।
जिम और वर्चुअल क्लास की खरीदी में शिकायत की गई है नवीन जिला जहां शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है, वहीं विकासखंड मानपुर में पदस्थ चार शिक्षकों को बिना कोई वैध कारण की प्लेन क्षेत्र में पदस्थ करने को लेकर शिकवा शिकायत और विभाग की किरकिरी का एक दौर चला, जिसमें जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठते रहे है। वहीं बीते दिनों डीएमएफ मद से 1 करोड़ के वर्चुअल क्लास, 50 लाख से अधिक के जिम स्थापना में भी जमकर कालाबाजारी व लापरवाही की शिकायत हो रही है जिसकी एजेंसी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी है।
कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है शिक्षा विभाग, निदान नहीं बच्चों को सुरक्षित भवन, पर्याप्त शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना जिला शिक्षा विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की शिक्षा विभाग कई तरह की गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। इसी बीच नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी साहू के लंबे समय के लिए अवकाश पर चले जाने और जिले के किसी भी वरिष्ठ प्राचार्य को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंपने के बजाय दीगर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभार दिए जाने से विभागीय कामकाज पर बेहद बड़ा प्रभाव पड़ने का आशंका व्यक्त की जा रही है।
प्रभार राजनांदगांव डीईओ को सौंपा है मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (एमएमएसी) के जिला शिक्षा अधिकारी पीएल साहू ने बताया कि मैं अस्वस्थ हूं जिसके कारण लंबे अवकाश पर रहना पड़ रहा है, जिला शिक्षा अधिकारी के दायित्वों के लिए राजनांदगांव डीईओ को प्रभार सौंपा गया है।

