राजनांदगांव | बाजार क्षेत्र में इन दिनों खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इससे खासकर शाम के वक्त बाजार में भीड़ की स्थिति रहती है। लेकिन प्रमुख हिस्सों में ऑटो और ई-रिक्शा की भी अव्यवस्थित एंट्री हो रही है।
इसके चलते जाम की स्थिति बन रही है। बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गुड़ाखू लाइन में शाम मेंे चार पहिया वाहनों और आटो, ई रिक्शा की एंट्री पर रोक लगाया जाना चाहिए।

