Site icon

राजनांदगांव : जैविक कृषि मॉडल विज्ञान मेले में दूसरे स्थान पर रहा…

final logo copy

डोंगरगढ़ , सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ के छात्र पोषण कुमार वर्मा पिता टीकम वर्मा ने जैविक कृषि के क्षेत्र में तैयार अपने मॉडल के माध्यम से क्षेत्रीय विज्ञान मेले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्या भारती मध्य क्षेत्र के अंतर्गत मध्यप्रदेश के देवास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, विजयनगर में आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान मेले में पोषण कुमार ने जैविक कृषि पर आधारित अपना मॉडल प्रस्तुत किया था।

निर्णायकों ने उनके मॉडल को द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य जागेश्वर लाल निषाद सहित समस्त आचार्यों, शिक्षकों ने पोषण कुमार की सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Exit mobile version