राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा होंगी मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा आयोज
मोहला, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 02 नवंबर 2026, सोमवार को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से मिनी स्टेडियम मोहला में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्रशाह मंडावी करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मंडावी सहित जिला पंचायत के सदस्यगण, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जनपद पंचायत मोहला की अध्यक्ष गैंदकुंवर ठाकुर, जनपद पंचायत मानपुर की अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष पुनउराम फूलकंवरे एवं ग्राम पंचायत मोहला के सरपंच गजेन्द्र कुमार पुरामे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
राज्योत्सव के अवसर पर दोपहर 2 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। इसमें लोक चंदा (मुनगाडीह) की प्रस्तुति, बाल विवाह विषय पर आधारित लोकनाट्य, कु. माधुरी पुरामे द्वारा ओडिसी नृत्य तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से राज्योत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने की अपील की गई है।

