Site icon

CG : विधायक धर्मजीत सिंह 2 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के होंगे मुख्य अतिथि

final logo copy

विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक संध्या, बच्चों का मेला, फूड जोन आदि होंगे आकर्षण के केंद्र 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य स्तर पर 1 से 3 नवम्बर तक और जिला स्तर पर 2 नवम्बर को राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा गुरूकुल ग्राउंड पेण्ड्रारोड में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य अतिथि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह होंगे। राज्योत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार के राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक मरवाही प्रणव कुमार मरपची, विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जनपद अध्यक्ष गौरेला शिवनाथ बघेल, जनपद अध्यक्ष पेण्ड्रा हेमकुंवर अजीत श्याम, जनपद अध्यक्ष मरवाही जानकी खुसरो, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा राकेश जालान एवं अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही मधुबाबा गुप्ता शामिल होंगे। जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों का मेला, फूड जोन आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। 

राज्योत्सव में लोक छाया सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुति
           गुरुकुल ग्रांउड पेण्ड्रारोड में आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिध्द गायिका छाया चंद्राकर की टीम लोक छाया द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा शैला, सुवा, डंडा, कर्मा, बार आदि लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार शाम 4 से 5 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसी क्रम में 5 से 5.10 बजे तक ग्राम पंचायत बारीउमराव की शैला नृत्य, 5.10 से 5.20 बजे तक लमना की सुवा नृत्य, 5.20. से 5.30 बजे तक सेमरदर्री की डंडा नृत्य, 5.30 से 5.40 बजे तक सेमरदर्री का करमा नृत्य, 5.40 से 5.50 बजे तक आमगांव की बार नृत्य, 5.50 से 6 बजे तक लमना की शैला नृत्य एवं 6 से 7 बजे तक ग्राम पंचायत जाटादेवरी की दल द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7 से 8 बजे तक मंचीय कार्यक्रम के बाद 8 बजे से लोक छाया की प्रस्तुति होगी। 

Exit mobile version