Site icon

राजनांदगांव: टी एस सिहदेव शुक्रवार को राजनांदगांव आगमन, औषधी पौधो के वितरण कार्यक्रम का करेगें शुभांरभ

ashok fasdnwish

राजनांदगांव . स्वास्थ मंत्री टी.एस. सिहदेव का शुक्रवार को राजनांदगांव आगमन हो रहा है। इस दिन सिहदेव सर्वजनित समितिज द्वारा प्रांरभ किए जा रहे नि:शुल्क औषधी पौधो के वितरण कार्यक्रम का शुभांरभ करेगें।
सर्वजनहित समिति के मीडीया प्रभारी अनीस खान ने प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि सर्वजनहित द्वारा आम जनता के स्वास्थ हित विभिन्न रोगों में उपयोगी प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने वाले औषधि पौधो का नि:शुल्क वितरण प्रांरभ किया जा रहा है। स्वास्थ मंत्री सिहदेव जी का आगमन शुक्रवार को दोपहर नगरीय निकाय प्रकोष्ठ व सर्वजनहित समिति के अध्यक्ष अशोक फडऩवीस जी के स्टेडियम सामने निवास में हो रहा है।
अनीस खान ने बताया कि फडऩवीस जी के निवास के सामने एक कार्यक्रम में सिहदेव जी द्वारा समिति के नि:शुल्क औषधि पौधे वितरण कार्यक्रम का शुभांरभ किया जाएगा। इस वितरण कार्यक्रम के अतर्गत एक परिवार को पाँच औषधि पौधे में ब्राम्ही, पिपली, गिलोय, सतावर, बेल, हथजोड़ आदि होगें। वितरण कार्यक्रम वार्ड नं. 23 से प्रारंभ होगा उसके उपरान्त शहर के सभी वार्डो में समय-समय पर कैम्प लगाकर आम जनता को वितरित किया जाएगा। समिति का उद्देश्य सम्पूर्ण शहर में जनता के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए पौधो का वितरण व जागरूकता लाना है| उपरोक्त जानकारी अनीस खान ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है

Exit mobile version