Site icon

राजनांदगांव : डॉ. खुंटे ने युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश…

final logo copy

राजनांदगांव | राजनांदगांव के चिकित्सक प्रकाश खूंटे ने डोंगरगढ़ के शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित ‘नशामुक्त युवा (माय नशामुक्त भारत)’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे की आदत से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, दिग्विजय कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डागेश्वर वर्मा, प्राचार्य प्रदीप जाम्बूलकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह कौशल वर्मा और दवा प्रतिनिधि राहुल बलदेव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version