Site icon

Durg : गायत्री मंदिर वार्ड एवं कसारीडीह में 47.54 लाख के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

Durg : गायत्री मंदिर वार्ड एवं कसारीडीह में 47.54 लाख के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

Durg : गायत्री मंदिर वार्ड एवं कसारीडीह में 47.54 लाख के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

मनीष त्रिपाठी पत्रकार

-वार्ड 25 में डामरीकरण तथा वार्ड क्रमांक 43 में बॉक्स कल्वर्ट एवं सड़क निर्माण से नागरिकों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा,

दुर्ग/ नगर पालिक निगम। शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं अधोसंरचना विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए महापौर अलका बाघमार ने 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 गायत्री मंदिर वार्ड में 8.32 लाख रुपये की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 43 कसारीडीह में सहगल ऑटो के पास कुर्मी भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर 39.22 लाख रुपये की लागत से बॉक्स कल्वर्ट एवं सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। दोनों विकास कार्यों की कुल लागत 47.54 लाख रुपये है।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। विकास कार्यों के पूर्ण होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचना और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने दोनों वार्डों में स्वीकृत विकास कार्यों के लिए पार्षदों एवं नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महापौर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। निगम का प्रयास है कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर का सुनियोजित विकास हो।भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद दीपक साहू, मनीषा सोनी, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता अपर्णा मिश्रा,भारती ठाकुर सहित दोनों वार्डों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षदों एवं नागरिकों ने विकास कार्यों की सौगात देने के लिए महापौर सहित निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।।

Exit mobile version