Site icon

Durg : सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, 04 प्रकरणों में ₹17,950 नगद और 208 पत्ती ताश जप्त एवं 18 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई ।

Durg : सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, 04 प्रकरणों में ₹17,950 नगद और 208 पत्ती ताश जप्त एवं 18 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई ।

Durg : सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, 04 प्रकरणों में ₹17,950 नगद और 208 पत्ती ताश जप्त एवं 18 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई ।

मनीष त्रिपाठी पत्रकार

▪️ दुर्ग पुलिस द्वारा दिनांक 03 एवं 04 नवंबर 2026 को जुआ खेलने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर चार अलग-अलग प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️ थाना नंदिनी, धमधा एवं उतई क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते कुल 18 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

▪️ चारों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

▪️ कार्यवाही के दौरान कुल ₹17,950 नगद एवं 208 पत्ती ताश जप्त की गई।

▪️ सभी प्रकरणों में पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जुआ खेलने में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

मुख्य बिंदु

दुर्ग पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नंदिनी, धमधा एवं उतई क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 18 व्यक्तियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर ₹17,950 नगद एवं 208 पत्ती ताश जप्त की गई।

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 03 एवं 04.11.2026 को थाना नंदिनी, धमधा एवं उतई पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेलते व्यक्तियों को पकड़ा गया। इस दौरान थाना नंदिनी में 01 प्रकरण, थाना धमधा में 01 प्रकरण एवं थाना उतई में 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। चारों प्रकरणों में कुल 18 व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए कुल ₹17,950 नगद एवं 208 पत्ती ताश जप्त की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होकर ताश की पत्तियों के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस टीमों द्वारा सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई।

घटना स्थल एवं प्रकरणवार कार्यवाही

1. थाना नंदिनी – अपराध क्रमांक 385/26

2. थाना धमधा – अपराध क्रमांक 351/26

3. थाना उतई – अपराध क्रमांक 543/26

4. थाना उतई – अपराध क्रमांक 544/26

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाहियों में थाना नंदिनी, धमधा एवं उतई में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचना संकलन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियां सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान का कारण बनती हैं। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा निरंतर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

दुर्ग पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Exit mobile version