Site icon

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक ने वार्डो में लगायी चौपाल सुनी समस्या जल्द निराकरण का दिया आश्वासन

WhatsApp Image 2021-10-01 at 10.09.53 PM

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर किया बुजुर्गो का सम्मान ।

राजनांदगांव ।पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण के निर्देशन में लखोली, शंकरपुर एवं कुंआचौक बसंतपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्वजनों का सम्मान करने हेतु चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डी.श्रवण द्वारा वृद्वों को श्रीफल व पुष्पगुछा भेट कर सम्मानित किया गया, अपने उदबोधन में पुलिस अधीक्षक द्वारा बुजुर्गो को शासन द्वारा दिये जाने वाले योजनाओं, उन्हें दिये जाने वाले संरक्षण के , उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी उनकी समस्या सुनी गई और आश्वासन दिया कि कभी भी समस्या आने पर पुलिस से जुड़ें पुलिस आपके सहयोग के लिए सदा तत्पर रहेगा, सिर्फ शिकायतों पर ही नहीं उन्हें सामान्य रूप से मिलने के लिए भी आ सकतें हैं समाज में जो बुराईयां हैं

उसे दूर करने बृद्धजनों को ही प्रेरक कहा जाता है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स अकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राम प्रवेश राय, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स लोकेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. नेहा वर्मा एवं प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, ओ.पी.चिखली उपस्थित थे। सभी अधिकारियों के द्वारा वृद्धों का सम्मान किया गय वृद्धजन का हाल चाल सुना गया उनके समस्याओं को सुना गया और उनके समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने अश्वासन दिया गया।

       
Exit mobile version