Site icon

राजनांदगांव : पोषण प्रदर्शनी में रेडी-टू-ईट से बनाए गए पौष्टिक व्यंजन ठेठरी, खुरमी, चिक्की एवं अन्य व्यंजनों की श्रृंखला से प्रभावित हुए जनसामान्य

05 (3)

– आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाजियों मुनगा, उरदा भाजी, अमारी, बरबट्टी भाजी, पोई, मेथी, सफेद चेच, लाल चेच, कुंदरू, कुम्हड़ा, करमता, चरोटा, लाल पोई, खेड़ा भाजी, गोभी भाजी को भोजन में शामिल करने का दिया संदेश
राजनांदगांव ।  कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं अतिथियों ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लगाई गई पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में रेडी-टू-ईट से बनाए गए पौष्टिक व्यंजन ठेठरी, खुरमी, चिक्की एवं अन्य व्यंजनों की श्रृंखला प्रदर्शित की गई। विभिन्न दाल की रंगोली बनाकर सुपोषण का संदेश दिया गया। ग्रोथ चार्ट के माध्यम से बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए कहा गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाजियों मुंनगा, उरदा भाजी, अमारी, बरबट्टी भाजी, पोई, मेथी, सफेद चेच, लाल चेच, कुंदरू, कुम्हड़ा, करमता, चरोटा, लाल पोई, खेड़ा भाजी, गोभी भाजी, प्याज भाजी, मुरई भाजी, कोचई भाजी, मास्टर भाजी, कांदा भाजी, कुम्भी भाजी सहित अन्य भाजियों को भोजन में शामिल करने के लिए संदेश दिया गया।

Exit mobile version