Site icon

राजनांदगांव : घुमका आगमन पर प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत का सैकड़ों युवा कांग्रेस ने किया जोशीला स्वागत

000

राजनांदगांव। गांधी जयंती के अवसर पर गाँधी प्रतिमा, मिनीमाता प्रतिमा अनावरण में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का घुमका में प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव के नेतृत्व में जोरदार जोशीला भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के साथ पधारे विधायक भुनेश्वर बघेल, सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज भाई, जिला अध्यक्ष पदम कोठारी आगमन पर युवा कांग्रेस द्वारा फटाखों एवं पुुल-मालाओं से मंत्री अमरजीत भगत का स्वागत किया। बाजे-गाजे और अमर भैय्या, भुनेश्वर भैय्या जिंदाबाद के नारों से मंत्री युवाओं के जोशीले स्वागत से गदगद और उत्साहित नजर आये। गांधी जी की प्रतिमा एवं मिनीमाता की प्रतिमा का अनावरण किया एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। गया।
इस युवाओं के स्वागत कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, जिला सचिव रमाकांत साहू, जिला, सचिव महेन्द्र सिन्हा, युवा उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, गौरव शर्मा, गंभीर साहू, किशोर वर्मा, अमित राजपूत, अमन दुबे, बिलू साहू, राजेश शान, पप्पू नेताम, अनीश वर्मा, उग्रसेन साहू, स्वरुप यादव, संदीप वर्मा, रितेश सिन्हा, पिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version