Site icon

राजनांदगाँव : आर्थिक प्रकोष्ठ ने जन जागरण अभियान चलाया

logo Deep Jagriti

राजनांदगाँव,आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मोत्सव पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला राजनांदगांव द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत वैक्सीन सेंटर जा कर लोगोँ को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवायें इसका अनुरोध किया गया।संयोजक योगेश बागडी, जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी , बंटी भाटिया एवं कार्यकरताओ ने लोगों को जानकारी दी कि पुरे देश में आदरणीय मोदीजी ने निशुल्क टीका सबको लगे यह सुनिश्चित किया है।इस बाबत एक प्रपत्र भी सभी को सौपा।  उक्त जानकारी आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला मिडिया प्रभारी राकेश पंजवानी ने दी है

Exit mobile version