Site icon

दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे बैठे युवकों पर पलटी पिकअप, तीन की मौत

68

यूपी के हरदोई जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर रविवार सुबह दौड़ लगाने के बाद सड़क किनारे बैठ कर बातें कर रहे युवकों पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना में सूरज (18) पुत्र वीरपाल, आकाश (18) पुत्र इंद्रपाल और शाहरुख (23) पुत्र साहिब अली की मौत हो गई। सभी मृतक बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जफरपुर के निवासी हैं।
घटना में नसीम (25) पुत्र तुर्रे और अतुल (22) पुत्र श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है।जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीन मौतों से जिले में सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

Exit mobile version