Site icon

राजस्व मंत्री के द्वारा बिलासपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश

logo Deep Jagriti

प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम मचखंडा में एक निजी स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से छठवीं कक्षा के 11 वर्षीय छात्र की मृत्यु होने पर तथा आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए छात्रों के प्रति गहरा दुःख प्रकट किया है।
उन्होंने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को इस प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के लिए त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए है। इस पर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आरबीसी 6-4 के तहत राजस्व अधिकारियों को त्वरित प्रकरण तैयार कर सहायता दिए जाने के निर्देश दे दिए हैं।

Exit mobile version