Site icon

जिले में कोविड 19 का फिलहाल एक ही मरीज सक्रिय

logo Deep Jagriti

अब तक कोविड 19 के 26 हजार 505 मरीज हुए स्वस्थ

जिले में कोविड पॉजिटिव का फिलहाल एक ही मरीज सक्रिय है। धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आठ अक्टूबर को जिले में एक भी धनात्मक केस नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 53 हजार 481 लोगों का सैम्पल जांच किया गया, जिनमें से कुल 27073 धनात्मक मरीजों की पहचान हुई। इनमें से 26 हजार 505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 61 हजार 680, ट्रू-नॉट से 42 हजार दस और रैपिड एंटीजन किट से दो लाख 49 हजार 791 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है।

Exit mobile version