Site icon

सांसद पांडेय के निवास पर पथराव की धमकी,एसपी ने कहा: फोन नंबर ट्रेस करने की कोशिश जारी

सांसद पांडेय के निवास पर पथराव की धमकी,एसपी ने कहा: फोन नंबर ट्रेस करने की कोशिश जारी

कवर्धा। मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से सांसद संतोष पांडेय के निवास पर पथराव करने की धमकी दी है। धमकीभरा फोन पुलिस कंट्रोल रूम आना बताया जा रहा है। धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम सांसद निवास पर पहुंची

उधर एसपी ने कहा है कि धमकी देने वाले नंबर को ट्रेस किया जा रहा। जरूरत पड़ने पर सांसद की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि कवर्धा में दो पक्षों में तनाव के बाद पिछले 10 दिनों से पुलिस सजग है।

क्या है मामला?
तीन अक्टूबर रविवार को कवर्धा के लोहारा नाका के पास एक खंभे पर झंडे लगाने को लेकर कुछ युवकों में कहा सुनी हो गई थी। वहीं सुबह यह विवाद युवकों से बढ़कर दो पक्षों के बीच हो गया। हालात मारपीट तक पहुंच गए थे। वहीं उसी दिन दोपहर तक यह विवाद दो समुदाय के बीच का हो गया।

इसके बाद दोनों समुदाय के लोग थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर नारे लगाने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पत्थर बाजी करना शुरू कर दिया। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। युवक पर हुए इस हमले से एक समुदाय के लोग उग्र हो गए और बड़ी संख्या में युवक लोहारा नाका की ओर निकल चले।

इस दौरान युवाओं की भीड़ ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और खंबे से झंडा हटाने वालों कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं वहां मौजूद कुछ युवाओं ने फिर से खंबे पर धार्मिक झंडा वहां लगा दिया। जिसे फाड़ा गया था।

Exit mobile version