Site icon

रेस्टोरेंट और होटल भी कर सकेंगे शराब की होम डिलिवरी राज्य सरकार से मांगी अनुमति

68

नई दिल्ली. देशभर के रेस्टोरेंट्स और होटलों ने राज्य सरकारों से उन्हें शराब के स्टॉक को बेचने की अनुमति देने को कहा है कोरोना वाइरस की वजह लागू लॉकडाउन के चलते रेस्टोरेंट्स  और होटलों के पास करीब 3,000 करोड़ रुपये की शराब का स्टॉक जमा हो गया है. भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष अनुराग कटरियार ने कहा, इस समय हम काफी संकट से जूझ रहे हैं. एक तरफ हमारे पास महंगी शराब का स्टॉक जमा हो गया है, वहीं दूसरी तरह हमारे सामने नकदी का संकट है. हालांकि, अब उद्योग को रोशनी की कुछ किरण दिख रही है, क्योंकि कई राज्यों ने शराब बिक्री की अनुमति दे दी है.


कटरियार ने कहा, हम सभी राज्य सरकारों से आग्रह करते हैं कि हमें शराब के स्टॉक की बिक्री की अनुमति दी जाए. ‘होम डिलिवरी’ मॉडल से हम यह शराब बेच सकते हैं. उन्होंने कहा कि इससे हमें अपना स्टॉक निकालने में मदद मिलेगी. हम कुछ पैसा जुटा पाएंगे जिससे लोगों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी. साथ ही इस मॉडल के जरिये हम सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का भी अनुपालन कर सकेंगे. कटरियार ने कहा कि हमें पता है कि इसके लिए कुछ कानूनों में बदलाव की जरूरत होगी. लेकिन मुझे विश्वास है कि मौजूदा असाधारण स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया जाएगा.

Exit mobile version