Site icon

राजनांदगांव : स्टेशनपारा में पंचमी में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित

राजनांदगांव : स्टेशनपारा में पंचमी में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित

राजनांदगांव। संस्कारधानी में भक्ति भाव में लोग डुबे हुए है। स्टेशन पारा में विगत 48 वर्षों से सरस्वती कला मंदिर समिति के तत्वावधान में पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना की गई है। 4 दशकों से इस परंपरा को बरकरार रखा गया है। समिति के सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा माता की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई।
समिति के सदस्य दिनेश जतेरे ने बताया कि यहां पूरे शहर से श्रद्धालु पूजा करने के लिए आते है। इस समिति की स्थापना 1973 में लाला राम ठाकुर, श्याम लाल यादव, स्व. गणेश रगड़े, रमेश यादव, स्व. हेमंत सिंह ठाकुर द्वारा की गई थी। वर्तमान में समिति की बागडोर को संभालने वाले सदस्य अखिलेश यादव, ललित नामदेव, सुरेश यादव, सरजू यादव, हिम्मत सहारे, कुंदन यादव, दानी रगड़े, दिनेश जतेरे, सागर यादव, रामलाल सिन्हा, अमित यादव, संतोष यादव, नोमेन्द्र यादव, संजू नामदेव, अनिल ठाकुर, योगेश निर्मलकर है। समस्त वार्डवासियों द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

Exit mobile version