Site icon

कलेक्टर ने किया लालबाग में हाईमास्ट लाईट व्यवस्था का निरीक्षण

logo Deep Jagriti

ऐतिहासिक लालबाग मैदान अब रात्रि में भी रोशनी से होगा जगमग
जगदलपुर 14 अक्टूबर . कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बुधवार रात्रि को लालबाग मैदान में लगाए गए हाईमास्ट लाईट का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से भी लाईट की व्यवस्था के उपरांत मैदान में खेल गतिविधियों में वृद्धि करने और मैदान में असमाजिक तत्वों को दूर रखने के संबंध में चर्चा की। ज्ञात हो कि लालबाग मैदान में रात्रिकालीन खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए इसके चारों तरफ हाईमास्ट लाईट से जगमग किया गया है। इसके लिए लगभग 84 लाख रुपए की लागत से 30-30 मीटर ऊंचे खंबों पर 8 हाईमास्ट लगाए गए हैं। लगभग 10.50 लाख रुपए के एक हाईमास्ट में 350 वाट के 20 एलईडी बल्ब लगाए गए हैं। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जगदलपुर प्रवास के दौरान किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर सुश्री सुरूचि सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री प्रेमकुमार पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version