Site icon

रामगढ़: एनएच-33 पर सड़क हादसे में गई 3 की जान, कई लोग घायल

61

रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ से गुजरने वाली रांची पटना एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम गाड़ी के नीचे दबे हुए शवों को जेसीबी के माध्यम बाहर निकाल रही है. इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी विद्या शंकर ने कहा कि टाटा से मुजफ्फरनगर जाने के क्रम में एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी हाइवा डंपर में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया.

जानकारी मिली है कि ट्रक काफी तेज गति से रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था. सबसे पहले ट्रक ने रास्ते में चुटूपालू घाटी के पास एक बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया. इस बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. उसके बाद ट्रक ने सड़क पर पहले से खड़े हाइवा डंपर को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक के सड़क पर पलटने से उसमें सवार लगभग सभी लोग घायल हो गए. जबकि इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दो लोग ट्रक के नीचे दबे हुए हैं, जबकि एक लाश निकाली गई है. वहीं, ट्रक के नीचे और लोगों के दबे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.विभिन्न प्रदेशों से लोगों का पलायन लगातार जारी है. इसी क्रम में रविवार को जमशेदपुर से मुजफ्फरनगर के लिए लोग रवाना हुए थे. कोयला लदे 20 चक्के वाले ट्रक पर लोग मुजफ्फरनगर जा रहे थे. इस संबंध में जा रहे एक यात्री ने पूछने पर बताया कि वह जमशेदपुर से मुजफ्फरनगर जा रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी. इस हादसे के शिकार एक अन्य घायल व्यक्ति ने बताया कि 18 लोग इस ट्रेलर में छिप कर जमशेदपुर से मुजफरनगर जा रहे थे. लट्रेलर के ड्राइवर ने प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये किराया तय कर रखा था, जो इन यात्रियों को वहां पहुंचकर देना था. लेकिन इसी बीच ये दुर्घटना हो गई.

Exit mobile version