Site icon

राजनांदगांव : शिवशक्ति दुर्गा मंदिर में अष्टमी भंडारा संपन्न

IMG-20211014-WA0117

 राजनांदगांव – छुईखदान राधापुर रोड़ शिवशक्ति दुर्गा मंदिर परिसर पर ज्योति कलश स्थापना, हवन-पूजन पश्चात  कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए अष्टमी भंडारा आयोजन संपन्न हुआ । रानी मंदिर समिति के संरक्षक लतारानी लाल जे. के. वैष्णव ने जानकारी दी कि छुईखदान शहर में शारदीय नवरात्रि पर्व पर मां काली , मां शीतला , मां वैष्णो देवी पहाड़ी बघरनपाठ , मां शक्ति , मां महामाया कोडका सहित दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा स्थापित माताजी की मूर्तियों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना किया।

चुनरी शोभायात्रा में जय माता दी उद्घोष भजन कीर्तन, नृत्य करते बाजे गाजे के साथ हर्षोल्लास से माताजी को चुनरी भेंट किया गया। मां महामाया मंदिर परिसर कोडका में पांच दिवसीय मानस गायन, व्याख्यान सम्मेलन 08 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2021 तक श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छुईखदान के साथ कोडका समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संपन्न हुआ। मां वैष्णो देवी मंदिर पहाड़ी बघरनपाठ परिसर में * जय जगन्नाथ सेवा समिति * द्वारा श्रमदान से साफ सफाई, रंग-रोगन कर स्वच्छता एवं कोविड 19 नियमों का पालन, टीकाकरण अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने प्रयास किया गया। जय बजरंग बली मानस मंडली जस गीत समिति एवं शिवशक्ति दुर्गा जसगीत समितियों द्वारा मंदिरों में जसभजन गीतों की प्रस्तुति दी।

Exit mobile version