Site icon

गृह मंत्रालय के परामर्श से पुलिस आयुक्त ने किया ऑडिट, 500 कर्मियों को सुरक्षा कर्तव्यों से किया मुक्त

गृह मंत्रालय के परामर्श से पुलिस आयुक्त ने किया ऑडिट, 500 कर्मियों को सुरक्षा कर्तव्यों से किया मुक्त

गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिस खेमे में कई तरह की सुधारात्मक कार्रवाई की है। इसके तहत मंत्रालय के परामर्श से किए गए दिल्ली पुलिस का ऑडिट किया गया। 

सिक्योरिटी ऑडिट में यह पाया गया कि दिल्ली पुलिस के कुछ सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों के पास हर समय के लिए निजी सुरक्षा अधिकारी हैं। इनका काम न केवल अधिकारियों बल्कि उनकी पत्नियों और बड़े हो चुके बच्चों की भी सुरक्षा करना है। 

कुछ पुलिस अधिकारियों को तो बिना किसी खतरे का आकलन किए सुरक्षा प्रदान की गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस के 500 से अधिक कर्मियों को सुरक्षा कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है।

Exit mobile version