Site icon

कोविड प्रोटोकाल के साथ ईद मिलादुन्नबी में जुलूस निकालना चाहता है मुस्लिम समाज-गोरी

85528fa7-badb-4fdf-8df8-85a363b6c4cb

राजनांदगांव 16 अक्टूबर जस्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर जस्ने ए अन्जुमन कमेटी के जिला अध्यक्ष अय्यूब गोरी और कमेटी के समस्त पदधिकारी जिला प्रशासन और कलेक्टर से मुलाकात कर उनसे जस्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर जुलूस निकालने की अनुमति मांगेंगे कमेटी के जिला अध्यक्ष अय्यूब गोरी ने कहा कि जिस तरह सभी समाज एवं धर्मो को धार्मिक आयोजन का अधिकार शासन प्रशासन द्वारा मिला हुआ है। सभी आयोजन हो रहे है ऐसे भी मुस्लिम समाज को भी अधिकार है कि अपने धार्मिक आयोजन कर सकें।
शासन से मांग करते हुए जनाब गोरी ने कहा कि मुस्लिम समाज को भी कोविड के नियमों का पालन करते हुए शांति पूर्वक जुलूसे ए मोहम्मदी निकालने की अनुमति दी जाये जैसे कि आपको मालूम है कि ईद मिलादुन्नबी सुन्नी मुसलमानो का सबसे बडा त्यौहार है और इसे प्यार मोहब्बत और अमनो चैन तरीके से मनाया जाता रहा है पिछले साल कोरोना को देखते हुए सुन्नी मुसलमानों को प्रतिनिधित्व करने वाले हमारी हजरत ने इसे घर में रहकर इबादत करके मनाने की गुजारिश की, जिसे सुन्नी मुसलमानों ने सर आंखो पर रखकर घर में रहकर मनाया और राज्य सरकार का फैसलो का सम्मान किया।
मगर इस साल जिस तरह कोरोना को देखते हुए भिन्न प्रकार के राजनीतिक जुलूस, स्कूल, विभिन्न धर्मो के जुलूस को नियम के तहत आयोजन करने की अनुमति दी जा रही है। उसी तरह राजनांदगांव सहित प्रदेश के सुन्नी मुसलमान आपसे गुजारिस करते है कि आम मुसलमानों को त्यौहार मनाने की छूट दी जाये।

Exit mobile version