Site icon

80 साल के बुजुर्ग पर 22 साल की युवती ने लगाया रेप का आरोप

46

हैदराबाद. तेलंगाना के हैदराबाद में एक 22 साल की युवती ने 80 साल के बुजुर्ग पर बलात्कार का आरोप लगाया है. युवती ने बुजुर्ग के खिलाफ पुलिस के पास एफआईआर भी दर्ज कराई है. युवती का आरोप है कि 80 साल के बुजुर्ग ने बंजारा हिल्स स्थित अपने आवास पर रेप किया. युवती के मुताबिक आरोपी उसका रिश्तेदार है.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती जो कि फलकनुमा से है और वह हाल ही में अपने पति से अलग हुई है. युवती ने आरोप लगाया है कि वह कुछ ही दिन पहले अपने पति से अलग हुई थी और उसके इस रिश्तेदार ने उसे रहने का इंतजाम करने के लिए मदद की पेशकश की. यह युवती, अपने एक दोस्त के साथ अप्रैल के पहले हफ्ते में आरोपी के घर के दौरे के लिए गई थी.

बंजारा हिल्स के इंस्पेक्टर कलिंगा राव के मुताबिक युवती ने आरोप लगाया है कि इस बुजुर्ग व्यक्ति के घर आने के बाद, आरोपी ने महिला और उसके दोस्त को शराब की पेशकश की. इसके बाद जब महिला शराब के नशे में थी तो उसका यौन उत्पीड़न किया इस घटना के बाद 80 वर्षीय आरोपी ने महिला और उसके दोस्त के खिलाफ महंगी घड़ी चुराने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई. इंस्पेक्टर ने बताया कि ये घटना अप्रैल के पहले हफ्ते में हुई थी. हम अभी भी इस घटना की पड़ताल कर रहे हैं. युवती ने इस शुक्रवार को बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन थाने में शराब के नशे में बलात्कार किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है. शनिवार को बंजारा हिल्स पुलिस ने 80 वर्षीय इस बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस महिला का मेडिकल चेकअप करा सकती है.

Exit mobile version