Site icon

ई-ऑटो परमिट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, इस लिंक से करें सीधा आवेदन

14

दिल्ली सरकार ने ई-ऑटो परमिट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की है। इसके लिए आज यानी सोमवार से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। पहले चरण में कुल 4261 ई-ऑटो को परमिट जारी किया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, कुल पंजीकरण के 33 प्रतिशत यानी 1406 ऑटो महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा प्रति ई-ऑटो की खरीदारी पर 30 हजार रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली को इलेक्ट्रॉनिक व्हिकल राजधानी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक और प्रभावी कदम उठाया गया है। ई-ऑटो के रजिस्ट्रेशन के लिए आज से सीधे transport.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। पहले चरण में कुल 4261 ई ऑटो को परमिट जारी होगा।

कैलाश गहलोत ने कहा कि कुल रेजिस्ट्रेशन का 33 प्रतिशत यानी 1406 महिला आवेदकों के लिए आरक्षित होगा। प्रति ई-ऑटो की खरीदारी पर 30 हजार रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और विश्वस्तरीय परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Exit mobile version