Site icon

राजनांदगांव : शिवगंगा महाआरती की 38वीं कड़ी

IMG-20211019-WA0035

  राजनांदगांव – मोहारा नदी के तट पर शिवगंगा महाआरती की 38 वीं कड़ी का आयोजन सोमवार की देर शाम किया गया। जहां नदियों के संवर्धन और जल संरक्षण का संदेश देकर लोगों को पर्यावरण बचाने जागृत किया गया।      शिवगंगा महाआरती की 38 वीं कड़ी के दौरान श्रद्धालुओं ने मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के तट पर मां गंगा और भगवान भोलेनाथ की आरती कर सुख समृद्धि की कामना करते हुए नदियों के संवर्धन और जल संरक्षण का संदेश दिया। शिवगंगा महाआरती की इस 38 वीं कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रूबी गरचा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नदियों के संवर्धन, पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा की।   शिवगंगा महाआरती की 38 वीं कड़ी के अवसर पर पंडित अनिल आचार्य व अन्य पंडितों ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर प्रदेश की तरक्की, खुशहाली की कामना की। वहीं मां गंगा की आरती कर नदियों में जल बरकरार रहने और नदियों के प्रति लोगों की आस्था प्रबल कर नदियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का स्मरण करवाया। शिवगंगा महाआरती की 38वीं कड़ी में आसपास क्षेत्र से श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस अवसर पर आयोजन समिति के आलोक शर्मा, मनीष द्विवेदी, परमानंद रजक के अलावा श्रद्धालुगण उपस्थित थे ।

Exit mobile version