Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल भिलाई में 23 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा पत्रकारिता अलंकरण समारोह में शामिल होंगे

logo Deep Jagriti

रायपुर 22 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 23 अक्टूबर को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 23 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 01.30 बजे एस. एन. जी स्कूल ऑडिटोरियम, सेक्टर-4, भिलाई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां एस. एन. जी स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी / पत्रकारिता अलंकरण एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे। वे इसके पश्चात दोपहर 02.30 बजे भिलाई से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version