Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने फ़ूड पॉयजनिंग से पीड़ित जवानों के बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को किया निर्देशित

logo Deep Jagriti

आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फुड पायजनिंग से पीड़ित होने पर इलाज जारी, सभी जवान खतरे से बाहर

रायपुर, 22 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले  के मलैदा  केम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फुड पायजनिंग से पीड़ित होने की जानकारी प्राप्त होते ही सभी जवानों के बेहतर इलाज की  व्यवस्था सुनिश्चित करने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है।
राजनांदगांव जिले के मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फुड पायजनिंग से पीड़ित होने पर सभी का इलाज खैरागढ़ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर है।

Exit mobile version