Site icon

3 ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत टीकाकरण ( कुम्हालोरी, आरला, कोटराभांठा)

10bf672a-fecd-431c-b3d7-9b3f8ac806ef

 राजनांदगांव जिले में चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधीश महोदय के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी के आदेशानुसार एवं डॉ निशा मिश्रा के नेतृत्व में हेल्थ वैलनेस सेंटर बेलटिकरी टीम के द्वारा 3 ग्राम पंचायत में क्रमशः ग्राम कुम्हालोरी, आरला,एवं कोटराभांटा में घर घर जाकर लोगों को प्रोत्साहित कर टीका  लगाने के लिए प्रेरित किया गया। टीम की प्रेरणा से ग्राम वासियों ने उत्साहित होकर इस महाअभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के द्वारा इस अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए दिन रात मेहनत कर शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण किया। कोरोना के इस विकट परिस्थिति को देखते हुए गांव का कोई भी व्यक्ति या जनमानस छूटने ना पाए ।इस लक्ष्य को टीम की भागीदारी ,मेहनत और लगन से पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 100% लक्ष्य को प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में हेल्थ वैलनेस सेंटर बेलटिकरी की टीम आर एच ओ श्री संजय कुमार सोनी ,सी एच ओ श्रीमती लक्ष्मी देशमुख ,ए एन एम सरिता निषाद ,सुपरवाइजर श्री मेघनाथ भू आर्य ,ग्राम पंचायत कुम्हालोरी के सरपंच श्री भूषण निषाद ,ग्राम पंचायत आरला के सरपंच खेम दास साहू तथा कोटराभांटा के सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी नेताम तथा तीनों गांव के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहने एवं समस्त मितानिन बहनों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य योगदान रहा।

Exit mobile version