Site icon

राजनांदगांव : तालाब के मेढ़ को अवैध रूप से खुदाई कर परिवहन करने वाले जेसीबी हाईवा छोड़ कर भागे वाहन चालक

WhatsApp Image 2021-10-28 at 21.30.06

खनिज विभाग ने मारा छापा

राजनांदगांव /ग्राम पंचायत डिलापहरी ब्लाक राजनांदगांव में गौठान के समीप स्थित तालाब के पार को पिछले 5 दिनों से अंधाधुंध खुदाई कर अवैध मुरम पत्थर परिवहन करने वाले खनिज विभाग के अधिकारियों के छापामारी के बाद 3 हाईवा को छोड़कर भाग गए जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन को ठेकेदार द्वारा यादव मोहल्ला में छुपा कर रखा है विभाग के कर्मचारियों को उस स्थान पर भेजा गया है
जानकारी के अनुसार ठेकेदार के पास रायल्टी पर्ची नहीं है और न ही खनन के लिए ग्रामीणों से अनुमति ली गई ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि तलाब के पार को पूरी तरह एक तरफ खनन किया गया है जिसके कारण जानमाल को खतरा है जबकि बगल में गौठन और पुरे गांव के जानवर उसी स्थान में एकत्रित होते हैं जानकारी के अनुसार अभी कार्यवाही जारी है

Exit mobile version