Site icon

नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 253 मरीज लाभान्वित हुए

नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 253 मरीज लाभान्वित हुए

राजनांदगांव।ग्राम रणवीरपुर कवर्धा सहसपुर लोहारा विकासखंड के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय रणवीरपुर में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में वात रोग, उदर रोग ,स्त्री रोग ,चर्म रोग,अर्श रोग आदि बीमारियों का इलाज कर नि:शुल्क औषधियां वितरण किया गया। डॉक्टर ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में आस पास सहित दूर दराज के लोगों ने भी अपना स्वास्थ्य लाभ लिया।शिविर में कुल 253 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती दुर्गा वैष्णव के द्वारा धन्वंतरी पूजन कर किया गया शिविर में डॉ निर्मला पटेल, डॉक्टर मेनका देशमुख, फार्मासिस्ट विद्या सिंह ध्रुव, प्रेमचंद वर्मा ,धनेश कौशिक, दीपिका साहू ,पी टी एस ,जितेंद्र पोरते ,वीरेंद्र कौशल एवं मितानिन उमा कौशल ,राधा मेरावी ने अपनी सेवाएं दी।

Exit mobile version