Site icon

राजनांदगांव : महापौर ने दीपावली व छठ पर्व के पूर्व शहर में तथा तालाबों के आस पास साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश

hemadeshmuh

राजनांदगांव 31 अक्टूबर। दीपावली त्यौहार व छठ पर्व को ध्यान में रखते हुये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय यादव को शहर में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने, के साथ साथ मोती तालाब व चिखली तालाब के अलावा अन्य तालाबों के आस पास साफ सफाई कराने, दवा का छिडकाव करने के निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि दीपावली त्यौहार के कारण शहर के आंतरिक व बाह्य क्षेत्रों सहित बाजार व शहर के प्रमुख मार्गो में भीड की स्थिति निर्मित हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुये शहर में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करे, नाली से कचरा निकालने के उपरांत कचरा तुरंत उठावे, दवाई एवं चुना का छिडकाव करे। मच्छड के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुये वार्डो मंे फागिंग करें। दुकानदारों व पसरा वालों को गंदगी न फैलाने कचरा वाहन में डालने, डस्टबीन का उपयोग करने की समझाईस देवे। उन्होंने कहा कि छठ पर्व को ध्यान में रखते हुये, मोती तालाब, चिखली तालाब सहित अन्य तालाबों के आस पास साफ सफाई कर कटिली झाडिया कटाने एवं दवाई का छिडकाव कर चुना लाईन डालने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि अपने घरों, की साफ सफाई के अलावा घरों के आस पास भी साफ सफाई रखे। कचरा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण गाडी मंे ही डाले। मौसमी बीमारी डेंगू मलेरिया से बचने कुलर, फ्रीज की ट्रे व घर की टंकियों के पानी को नियमित रूप से बदले, घर के आस पास पानी जमा न होने दे।

Exit mobile version