Site icon

धनतेरस पर झाड़ू के साथ जरूर खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर झाड़ू के साथ जरूर खरीदें ये चीजें

हमारे देश में दीपावली का त्योहार हजारों सालों से उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस से पहले घरों की साफ-सफाई की जाती है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के झाड़ू खरीदना काफी शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई झाड़ू से भी घर को एक बार साफ करना चाहिए और इन झाड़ू को छुपाकर रखना चाहिए, जिससे घर में बरकत बनी रहती है।

इस साल 2 नवंबर को है धनतेरस

धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार इस साल 2 नवंबर को मनाया जाएगा। इन दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा पूरे विधि विधान के साथ की जाती है। धनतेरस का त्योहार खास तौर पर भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है।

मत्स्य पुराण में झाड़ू को माना देवी लक्ष्मी का रूप

मत्स्य पुराण में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप बताया गया है। झाड़ू को सुख-शांति बढ़ाने और दुष्ट शक्तियों का सर्वनाश करने वाला भी दर्शाया गया है। झाड़ू घर से दरिद्रता दूर करती है। धनतेरस पर घर में नई झाड़ू से झाड़ लगाने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। शास्त्रों में बताया गया है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से लक्ष्मी माता रूठती नहीं है और घर में बरकत बनी रहती है। झाड़ू से घर में सकारात्मकता का संचार ​होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर धनतेरस के दिन एक नहीं बल्कि तीन झाड़ू खरीदनी चाहिए। धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर रविवार और मंगलवार को झाड़ू नहीं खरीदने की भी परंपरा है।

धनतेरस पर न करें इन चीजों की खरीदारी

धनतेरस के दिन कांच, एल्यूमीनियम और लोहे की कोई चीज नहीं खरीदना चाहिए। इन दिन स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदना चाहिए। स्टील में भी लोहे का अंश होता है और लोहे का संबंध शनि देवता से होता है। इसके अलावा चाकू, कैंची, कीलें या कोई अन्य नुकीली वस्तुएं भी धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही काले रंग और गहरे नीले रंग के कपड़े नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस 2021 पूजा मुहूर्त

– धनतेरस पूजा मंगलवार, नवम्बर 2, 2021 पर

– धनतेरस पूजा मुहूर्त – 06:16 pm से 08:11 pm

– त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 02, 2021 को 11:31 am बजे

– त्रयोदशी तिथि समाप्त – नवम्बर 03, 2021 को 09:02 am बजे

Exit mobile version