Site icon

मुख्यमंत्री ने नन्ही लोक गायिका आरू के गायन को सराहा

logo Deep Jagriti

कहा पुराने छत्तीसगढ़ी गीतों की याद ताजा कर दी

रायपुर, 5 नवम्बर 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में गोवर्धन पूजा के दौरान राउत नाचा और सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के दौरान नन्हीं लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गायन की सराहना की और कहा कि आरू ने बहुत पुराना गीत ‘चना के दार राजा, चना के दार रानी’ की खूबसूरत प्रस्तुति दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीतों के लालित्य और भाषा की मधुरता का उल्लेख करते हुए कहा कि आरु ने अपनी प्रस्तुति से पुराने भूले बिसरे छत्तीसगढ़ी  गीतों की याद को ताजा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी साहब को याद किया और कहा कि उन्होंने भी छत्तीसगढ़ी के ‘गोंदा फूल गे मोर राजा, गोंदा फूल गे मोर बैरी’ गाया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था।

Exit mobile version