Site icon

पुलिस की जुआरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

logo Deep Jagriti

सूरजपुर। पुलिस की जुआरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ अभियान कार्यवाही, 1 नवंबर से 5 नवंबर 2021 के बीच 413 व्यक्तियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा सूरजपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जुआ खेलने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ खेलने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित करते हुए दिनांक 01.11.21 से दिनांक 05.11.21 तक कुल 104 प्रकरणों में कुल 413 व्यक्तियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल नगदी रकम 1,45,150/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
जुआरियों के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version