Site icon

डीआरडीओ में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, बिना परीक्षा दिए ही मिलेगी नियुक्ति

DRDO

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश के युवाओं के लिए अच्छा अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपॅेंटिस के पदों पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए विज्ञापन को आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह डीओरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को उनके पाठ्यक्रमों में मिले अंको को आधार बनाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उनका इंटरव्यू होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।

डीआरडीओ के द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, आईटीआई, बीबीए, बीकॉम और लाइब्रेरी साइंस की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2021 रखी गई है। डीआरडीओ द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 116 रिक्त पदों नियुक्तियां दी जाएगी। 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा जारी भर्ती में पदों की संख्या

1. कुल पदों की संख्या- 116

  1. अप्रेंटिस स्नातक के लिए- 50 पद
  2. अप्रेंटिस तकनीशियन के लिए- 40 पद
  3. अप्रेंटिस ट्रेड के लिए- 26 पद

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपॅेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले योग्य उम्मीदवारों को डीआरडीओ की आधिकारिक वाबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह 15 नवंबर तक चलेगी। 

https://rac.gov.in/

Exit mobile version