Site icon

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई, आयोजित शिक्षा बचाओ देश बचाओ

f25fd75a-a0dd-4495-bae2-52b7b3c02fe5

राजनांदगाँव
दिनांक – 9-10 -2021

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा आयोजित शिक्षा बचाओ देश बचाओ कैम्पस चलो यात्रा का दुर्ग शहर प्रभारी बने सौरभ तिवारी

एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी एवं एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने राजनांदगाँव एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी को छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा आयोजित कैंपस चलो यात्रा का दुर्ग प्रभारी नियुक्त किया है,

मोदी सरकार के शिक्षा विरोधी फैसले कालेजों का निजीकरण और नई शिक्षा नीति के विरोध में देशभर में कैंपस चलो यात्रा का अभियान छेड़ा गया है इसके तहत छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश के सभी कॉलेज में छात्रों को जोड़ने के लिये कैम्पस चलो यात्रा का अभियान चला रही है जिसके तहत प्रत्येक कॉलेज से 10 तक छात्रों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा,

सौरभ तिवारी के इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी ,NSUI पूर्व जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा, विवेक बहादुर सिंह ,राजा यादव मिथिलेश बेहेकर, सुनील राय, अमर झा सहित सभी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है

Exit mobile version