Site icon

राजनांदगांव : अभा कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने आदित्य श्रीवास्तव

Aditya Shreewastav

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद खरे और महामंत्री प्रदीप वर्मा की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के अनुमोदन से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सर्वसम्मत निर्णय से कार्यकारिणी समिति के अगले आदेश, मनोनयन अथवा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राजनांदगाँव जिला अध्यक्ष के रूप  में आदित्य श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने एक अधिकारिक पत्र जारी करते हुए उक्त मनोनयन की विधिवत घोषणा की है। उन्होंने विश्वास जताया है कि, आदित्य श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के गौरव एवं सम्मान में अभिवृद्धि करेंगे तथा पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ अपने पदगत दायित्यों (संपूर्ण राजनांदगांव जिले में महासभा की इकाइयों का गठन विस्तार, गतिशीलता एवं सशक्तिकरण महासभा के नवीन संशोधित पंजीकृत संविधान में निर्धारित प्राविधानों के अनुसार) का निर्वाहन करते हुये स्वयं अपनी अपने पद एवं महासभा की गरिमा बनाये रखेंगे। साथ ही संगठन में सक्रिय रचनात्मक भूमिका एवं समाज हित का कार्य करने की अपेक्षा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से की है। उनके मनोनयन पर समाज के सभी प्रमुखों ने शुभाशीष देते हुए बधाई दी।
विदित हो कि श्री श्रीवास्तव अतिरिक्त लोक अभियोजक के साथ ही पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय में अतिथि प्राध्यापक के रूप में भी अपनी निरंतर सेवाएं दे रहे है।

Exit mobile version