Site icon

राजनांदगांव: एनएसयूआई प्रभारी जयंत बघेल अं. चौकी में छात्रों से रूबरू होकर कैंपस चलो यात्रा के पोस्टर का विमोचन किए

राजनांदगांव: एनएसयूआई प्रभारी जयंत बघेल अं. चौकी में छात्रों से रूबरू होकर कैंपस चलो यात्रा के पोस्टर का विमोचन किए

राजनांदगांव। कैंपस चलो यात्रा कार्यक्रम के तहत अंतर्गत अंबागढ़ चौकी में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार जिला मोहला-मानपुर प्रभारी जयंत बघेल ने पोस्टर विमोचन कर कैंपस चलो यात्रा के मुद्दे पर अपनी बात रखी। साथ ही छात्रों के समस्याओं से अवगत हुए और समाधान करने की बात कही। छात्रों से उनके शिक्षा, छात्रवृत्ति, महाविद्यालय के बारे में जानकारी ली और बेझिझक समस्या होने पर एनएसयूआई के पदाधिकारियों को अवगत कराने को कहा और एनएसयूआई से जुड़ने के लिए प्रेरित किए। जिसके पश्चात जनप्रतिनिधियों को अभियान के बारे में अवगत कराते हुए पोस्टर विमोचन उनके द्वारा किया गया, जिसमे मुख्य रूप से विधायक खुज्जी छन्नी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष विद्या रमेश ताम्रकार, उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, पूर्व अध्यक्ष रफीक खान, पार्षद विजय यादव, पार्षद साधना सिंह, पार्षद अशोक वर्मा, ललित साहू सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव मनीष साहू, पूर्व जिला सचिव तारा पटेल, योगेंद्र रामटेके, हिमांशु रामटेके, संदीप रंगारी, योगेश देवांगन, जुनैद खान, वैभव सिंह परिहार, नंदिनी, अमन डोंगरे, राहुल सर्पा, नीरज रामटेके सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Exit mobile version