Site icon

दनिया के ग्रामीणों ने देवव्रत सिंह को दी श्रद्धांजलि

0 (1)


० देवव्रत सिंह के नाम पर प्रतिमा स्थापित करने एवं प्राथमिक शाला दनिया का नामकरण राजा देवव्रत सिंह के नाम पर करने किया प्रस्ताव पारित
राजनांदगांव। राजा देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध ग्राम पंचायत दनिया के प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने ग्राम दनिया में आज शाम अस्थि कलश यात्रा पहुँचने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर नम आंखों से उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरपंच श्रीमती रूखमणी लेखराम जंघेल ने क्षेत्र के विकास में राजा देवव्रत सिंह के योगदान को याद किया। साथ ही उनके योगदान को चिरस्थायी बनाए रखने ग्राम में राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने एवं प्राथमिक शाला का नाम राजा देवव्रत सिंह प्राथमिक शाला दनिया करने का प्रस्ताव भी रखा, जिस पर श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने सर्व सम्मति से अपनी सहमति जताई और जल्द से जल्द उक्त प्रस्ताव को मूर्त रूप प्रदान करने इस दिशा में प्रयास करने की बात कही।
सभा में उपस्थित सुनील सिंह ठाकुर, रमेश सिंह, उप सरपंच मंगलू राम साहू, सुख राम वर्मा एवं अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ग्राम विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी सुधीर गोलछा ने दी।

Exit mobile version