Site icon

धमतरी : अन्य स्थानों से जिले में आए व्यक्तियों को उपयुक्त क्वारंटाईन सेंटर में रखने का निर्णय लेने नगरीय निकायों में जिला दण्डाधिकारी श्री रजत बंसल ने की समिति गठित

82

कोरोना वायरस (कोविद-19) के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रजत बंसल ने नगरीय निकायों में समिति का गठन किया है। समिति का दायित्व होगा कि वह अन्य स्थानों से जिले में आए व्यक्तियों को उपयुक्त क्वारंटाईन सेंटर में रखने संबंधी निर्णय ले। कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, संबंधित नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और सहायक अभियंता रवि सिन्हा (धमतरी नगर निगम क्षेत्र के लिए) को शामिल किया गया है। बताया गया है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में तकनीकी परीक्षण कर समिति के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। रिपोर्ट एवं वास्तविक परिस्थितियों का परीक्षण कर समिति अंतिम निर्णय लेगी।

Exit mobile version